arvind kejriwal on weekend curfew
नयी दिल्ली : देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान किया था जिसे अब हटाने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल को इसका प्रस्ताव भेजा है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, बाजारों में दुकान खोलने के लिए लागू ऑड इवन सिस्टम भी हटाया जाएगा. प्राइवेट दफ्तर 50% क्षमता के साथ चल सकेंगे. इसके साथ ही ऐसा बताया जा रहा है कि, दिल्ली में कोरोना के घटते मामलों को मद्दे नज़र रखते हुए यह फैसला लिया गया है और मंजूरी दी गई है.
ऑड ईवन के चलते बाजार में दुकानें नहीं खोल पा रहे व्यापारी ने विरोध जताया था और यह नियम हटाने की मांग भी की थी. आप को बता दे कि, शुक्रवार को जारी किये गए आकड़ो के मुताबिक़ 24 घंटे में कोरोना के 3,47,254 नए मामले सामने आए है वहीं एक दिन में 703 मरीजों की संक्रमण की वजह से मौत हुई है और पुरे देश में इस बिमारी के कारण 4,88,396 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव मामले में भी उछाल देखा जा रहा है और यह आंकड़ा बढ़कर 20 लाख के पार पहुंच गया है. इस बीच, कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के मामले भी बढ़ते जा रहे है. भारत में एक्टिव केस की बात करे तो, वह बढ़कर 20,18,825 हो गए है. एक्टिव केस कुल मामलों के 5.23 प्रतिशत पर पहुंच गया और रिकवरी रेट 93.50 प्रतिशत है.
अगर बात करे दिल्ली की तो पिछले 24 घंटों में 12,306 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि पॉजिटिविटी रेट 21.48% हैं. बीते 24 घंटों में दिल्ली में नए मामले भी कम हुए और पॉजिटिविटी रेट भी नीचे आया है. हालांकि, पिछले 24 घंटों में यहां कोरोना संक्रमण से 43 मरीजों की मौत हुई है जो तीसरी लहर में दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें है. दिल्ली में 10 जून के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मौत रिपोर्ट हुई हैं.
- VIA
- Samachar Darpan News
- SOURCS
- news
-
03/19/2025 340 -
11/03/2024 419
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT